सिद्धार्थनगर / डुमरियागंज। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर डुमरियागंज और इटवा विधानसभा के बीच स्थित ऐतिहासिक सिद्धपीठ माँ वटवासिनी महाकाली मंदिर, गालापुर धाम में कल भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया।धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में आयोजित इस दीपोत्सव में माता के दरबार में सवा लाख देशी मिट्टी के दीयों को जलाकर पूरे मंदिर परिसर को रोशनी से जगमगा दिया गया। दीपों की रोशनी में ऐसा लग रहा था मानो 22 दिन पहले ही दिवाली आ गई हो।

50 हजार भक्तों का जनसैलाब

कल के कार्यक्रम में करीब 30 से 50 हजार की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। वैसे तो साल भर में इस मंदिर में लाखों लोग आते हैं, लेकिन नवरात्रि के दीपोत्सव का नजारा ही कुछ और होता है। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस बार भी देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा।

पूर्व विधायक करते हैं अगुवाई

इस पूरे आयोजन की अगुवाई धर्म रक्षा मंच के संरक्षक और डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह करते हैं। उन्होंने ही माँ महाकाली की आरती कर पहला दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह दीपोत्सव पिछले कई सालों से लगातार मनाया जा रहा है और हर साल दीपों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले साल यहां 2 लाख और सवा तीन लाख तक दीप जलाए गए थे।मंदिर को सिद्धपीठ माना जाता है, मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।

गालापुर धाम में सवा लाख दीपोत्सव की तैयारी, दीयों में तेल डालते हुए श्रद्धालु

By Voice Of Siddharthnagar

मैं रविन्द्र कुमार सिंह, Voice Of Siddharthnagar का संस्थापक और मुख्य संपादक हूँ। Voice Of Siddharthnagar का उद्देश्य केवल सिद्धार्थनगर ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, व्यापार, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्रिकेट और खेल, मनोरंजन, धर्म-संस्कृति और रोजगार से जुड़ी हर महत्वपूर्ण और सच्ची खबर को निष्पक्षता के साथ आप तक सबसे तेज़ पहुँचाना है। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़ से लेकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बड़ी खबरों तक, हर खबर में सच्चाई और विश्वसनीयता बनी रहे। हमारा मिशन है - "सच के साथ, जनता के साथ"। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद। - रविन्द्र कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *